स्थानीय समाचार

नगरपालिका निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं विश्वसनीय तरीके से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Views: 78
0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second
नगरपालिका निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं विश्वसनीय तरीके से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

पाकुड़।बुधवार को नगरपालिका निर्वाचन 2026 के अंतर्गत नगर परिषद पाकुड़ क्षेत्र में मतदान कार्य को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। नगर परिषद पाकुड़ क्षेत्र अंतर्गत कुल 42 मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न कराने हेतु मतदान दलों के गठन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से मतदान दलों को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के साथ टैग किया गया, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। विदित हो कि नगरपालिका निर्वाचन बैलेट बॉक्स के माध्यम से संपन्न कराया जाना है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन पदाधिकारी सहित कुल पांच मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनके द्वारा मतदान प्रक्रिया का सुचारू संचालन किया जाएगा।

सामान्य प्रेक्षक रंजित लोहरा ने बताया कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी चरणों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का अवसर प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) प्रीतिलता मुर्मू, सभी निर्वाची पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी तथा निर्वाचन विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button