स्थानीय समाचार

हाथी हमले पर जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी का हस्तक्षेप,सीएम व डीसी को लिखा पत्र

Views: 121
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second
हाथी हमले पर जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी का हस्तक्षेप,सीएम व डीसी को लिखा पत्र

गोमिया (बोकारो)।बोकारो जिले के गंगापुर एवं आसपास के क्षेत्रों में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बोकारो वन प्रमंडल में स्थायी वन प्रमंडल पदाधिकारी की शीघ्र प्रतिनियुक्ति की मांग की है।

जिला परिषद अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि वन क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। हाथियों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में गंगापुर क्षेत्र में हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत तथा चार लोगों के घायल होने की घटना के बाद सात बिंदुओं पर बनी सहमति के आलोक में जिला उपायुक्त को भी पत्र भेजकर त्वरित अनुपालन की मांग की गई है।

पत्र में हाथी प्रभावित गांवों में अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने, हाथियों को क्षेत्र से बाहर खदेड़ने की ठोस कार्रवाई, ग्रामीणों को आवश्यक बचाव सामग्री उपलब्ध कराने, प्रभावित क्षेत्रों में न्यूनतम 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, सुरक्षा टीम की तैनाती, पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा एवं घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने तथा सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की गई है।

जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी ने कहा कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत के साथ-साथ स्थायी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button