अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध पहल पर मुखिया मुरली देवी को किया गया सम्मानित

अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध पहल पर मुखिया मुरली देवी को किया गया सम्मानित

Views: 10
1 0
Read Time:1 Minute, 29 Second
अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध पहल पर मुखिया मुरली देवी को किया गया सम्मानित

गोमिया (बोकारो ) : गोमिया बांध पंचायत की माननीय मुखिया मुरली देवी को पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे कोयला, शराब, नशा और धूम्रपान जैसी सामाजिक बुराइयों को पूर्ण रूप से बंद किए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। इसी क्रम में शनिवार को स्थानीय ग्रामीण महिलाएं उनके आवास पर पहुंचीं और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि मुखिया द्वारा उठाए गए सख्त कदमों से पंचायत के सामाजिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अवैध नशा कारोबार पर रोक लगने से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बढ़ी है तथा युवाओं को सही दिशा मिल रही है।
मुखिया मुरली देवी ने सम्मान के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत को नशामुक्त, सुरक्षित और अनुशासित बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों से निरंतर सहयोग की अपील की।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

लातेहार नगर पंचायत चुनाव: झामुमो समर्थित बिलासी टोपनो को कांग्रेस का समर्थन

लातेहार नगर पंचायत चुनाव: झामुमो समर्थित बिलासी टोपनो को कांग्रेस का समर्थन

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने जंगली हाथियों द्वारा मारे गए मृतकों के प्रति दुख जताया

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने जंगली हाथियों द्वारा मारे गए मृतकों के प्रति दुख जताया

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post