जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Views: 76
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second
जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

समाधान को लेकर दिए कई आवश्यक एवं उचित दिशा-निर्देश

लातेहार।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। जन शिकायत निवारण के क्रम में उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों की समस्याएं एक-एक कर गंभीरता से सुनीं तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी शिकायतों की शीघ्र जांच कराते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमि विवाद एवं लगान रसीद निर्गत करने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के उपरांत उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया कि सभी मामलों का भौतिक सत्यापन कर यथाशीघ्र समस्याओं का निष्पादन किया जाए।

उपायुक्त ने बताया कि आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शिकायतों के प्रभावी निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के सभी कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment