Views: 81
0 0
गोमिया शिव मंदिर से बजरंगबली मंदिर जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गोमिया शिव मंदिर से बजरंगबली मंदिर जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर

नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा, मंदिर परिसर व पेट्रोल पंप प्रभावित गोमिया।गोमिया प्रखंड अंतर्गत गोमिया शिव मंदिर समीप से बजरंगबली मंदिर की ओर जाने वाली सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन बद से बदतर होती जा रही है। आसपास के मकानों से निकलने वाला गंदा नाली का पानी सड़क पर जमा होकर तालाब का रूप…

गोमिया शिव मंदिर से बजरंगबली मंदिर जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर
Read Time:2 Minute, 2 Second
गोमिया शिव मंदिर से बजरंगबली मंदिर जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर

नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा, मंदिर परिसर व पेट्रोल पंप प्रभावित

गोमिया।गोमिया प्रखंड अंतर्गत गोमिया शिव मंदिर समीप से बजरंगबली मंदिर की ओर जाने वाली सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन बद से बदतर होती जा रही है। आसपास के मकानों से निकलने वाला गंदा नाली का पानी सड़क पर जमा होकर तालाब का रूप ले चुका है। ड्रेनेज सिस्टम की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह दूषित पानी शिव मंदिर के प्रांगण में भी प्रवेश कर रहा है, जिससे श्रद्धालु भक्तों एवं आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर लगातार जमा गंदे पानी से न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। वहीं सड़क पर भरे पानी का सीधा असर समीप स्थित पेट्रोल पंप पर भी पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण वाहन चालक पेट्रोल पंप जाने से कतराते हैं, जिससे पेट्रोल पंप व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।

इस संबंध में स्थानीय निवासी अवधेश कुमार, राहुल यादव, सागर कुमार सहित कई लोगों ने स्थानीय प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द सड़क की सफाई कर उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता और श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports