नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Views: 51
0 0
Read Time:5 Minute, 17 Second

  • शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी:उपायुक्त


पाकुड़।गुरुवार को नगरपालिका आम निर्वाचन के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को मतपेटिका खोलने एवं बंद करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका निर्वाचन प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान पूर्व सेक्टर पदाधिकारी मतदान केन्द्रों तक आने-जाने वाले मार्गों की स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, संचार व्यवस्था एवं मतदान केन्द्रों की भौतिक स्थिति का निरीक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही नवस्थापित मतदान केन्द्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को जागरूक किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की सतत निगरानी रखेंगे तथा अनधिकृत प्रचार, सम्पत्ति विरूपण, सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग एवं अन्य निर्वाचन संबंधी उल्लंघनों पर सख्त नजर रखेंगे। उन्होंने मतदाताओं को मतदाता सूची, मतदान केन्द्र की स्थिति एवं निर्वाचन हेल्पलाइन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने पर भी विशेष बल दिया।

नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

उन्होंने निर्देश दिया कि सेक्टर पदाधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर मतदाताओं के बीच विश्वास का वातावरण बनाए रखें तथा धमकी या दबाव से प्रभावित क्षेत्रों एवं व्यक्तियों की पहचान कर इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं। साथ ही मतदाताओं की सुरक्षित एवं निर्भीक मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी निभाएं। मतदान की पूर्व संध्या पर सभी मतदान दलों, निर्वाचन सामग्रियों एवं सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करते हुए नियंत्रण कक्ष को खैरियत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मतदान के दिन मतदान प्रारंभ होने की सूचना, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी, मतदान प्रतिशत की नियमित रिपोर्टिंग, शिकायतों का त्वरित निपटारा तथा मतदान प्रक्रिया का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि मतदान समाप्ति के पश्चात मतपेटिकाओं की सीलिंग, आवश्यक प्रपत्रों की पूर्णता एवं समस्त निर्वाचन प्रतिवेदन जिला निर्वाचन पदाधिकारी / निर्वाची पदाधिकारी को समय पर उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रशिक्षण, पहचान पत्र, मतदान केन्द्रों की सूची, संचार योजना तथा भ्रमण एवं मतदान दिवस से संबंधित प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थापना उप समाहर्ता त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग राहुल कुमार सहित सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment