Views: 90
0 0
मेदिनीनगर नगर निगम मेयर पद के लिए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, नम्रता त्रिपाठी ने निकाली आशीर्वाद यात्रा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मेदिनीनगर नगर निगम मेयर पद के लिए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, नम्रता त्रिपाठी ने निकाली आशीर्वाद यात्रा

मेदिनीनगर : नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है और नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में आज मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद के लिए रिंकू सिंह, आइसा सिंह, पूनम सिंह, जानकी ओझा एवं नम्रता त्रिपाठी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन से पूर्व नम्रता त्रिपाठी ने…

मेदिनीनगर नगर निगम मेयर पद के लिए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, नम्रता त्रिपाठी ने निकाली आशीर्वाद यात्रा
Read Time:1 Minute, 59 Second
मेदिनीनगर नगर निगम मेयर पद के लिए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, नम्रता त्रिपाठी ने निकाली आशीर्वाद यात्रा

मेदिनीनगर : नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है और नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में आज मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद के लिए रिंकू सिंह, आइसा सिंह, पूनम सिंह, जानकी ओझा एवं नम्रता त्रिपाठी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

नामांकन से पूर्व नम्रता त्रिपाठी ने कांग्रेस कार्यालय परिसर से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा साहित्य समाज चौक से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा शहर के प्रमुख स्थल छमुहान चौक से गुजरते हुए नामांकन स्थल तक पहुंची।

मेदिनीनगर नगर निगम मेयर पद के लिए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, नम्रता त्रिपाठी ने निकाली आशीर्वाद यात्रा

सभा को संबोधित करते हुए नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि मेदिनीनगर में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और व्यापारियों के बीच भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि शहर को जो बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं, वे अब तक नहीं मिल पाई हैं। यदि जनता उन्हें आशीर्वाद रूपी वोट देकर जिम्मेदारी सौंपती है, तो वे इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।

उन्होंने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि “एक बेटी हमेशा चाहती है कि उसके मायके के लोग किसी भी तरह की परेशानी से मुक्त रहें,” और इसी भावना के साथ वे मेदिनीनगर की सेवा करना चाहती हैं।

Loading

मेदिनीनगर नगर निगम मेयर पद के लिए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, नम्रता त्रिपाठी ने निकाली आशीर्वाद यात्रा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports