स्थानीय समाचार

स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग प्रशिक्षण

Views: 91
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second
स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग प्रशिक्षण

पाकुड़।स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला है—इसी उद्देश्य को साकार करते हुए आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाना तथा प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में बुधवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित जिले के लगभग 40 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं आयुष विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक संतुलन बना रहता है तथा सकारात्मक सोच का विकास होता है।

उन्होंने आमजन से प्रतिदिन योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button