Views: 71
0 0
मनिका:अष्टभुजी मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों की उमड़ी भीड़।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मनिका:अष्टभुजी मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों की उमड़ी भीड़।

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट, मनिका- मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारटाड देवी मंडप में सोमवार को अष्टभुजी मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गाजे -बाजे के साथ प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। इससे पहले देवी मंडप पर कलश पूजन किया गया। इसके बाद मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह,…

मनिका:अष्टभुजी मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों की उमड़ी भीड़।
Read Time:3 Minute, 8 Second

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका:अष्टभुजी मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों की उमड़ी भीड़।

मनिका- मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारटाड देवी मंडप में सोमवार को अष्टभुजी मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गाजे -बाजे के साथ प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। इससे पहले देवी मंडप पर कलश पूजन किया गया। इसके बाद मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह, अंचल अधिकारी अमन कुमार, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, प्रमुख प्रतिमा देवी, प्रखण्ड बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस महिला अध्यक्ष पुनीता देवी ने श्रद्धालु भक्त के हाथों में कलश देकर, देवी मंडप परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाला। इस कलश यात्रा में कन्याएं और महिलाओं के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

कन्याएं और महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर मनिका बाजार चौक, थाना चौक, पंचफेडी चौक होते हुए बजरमरी जलाशय पहुंचे। जहां पंडित अखिलेश पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करवा कर कलश में जल भरवाया गया। कलश यात्रा के दौरान प्रखंड मुख्यालय का माहौल भक्तिमय बना रहा, लगे जयकारे से वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने कलश में जल भरकर कलश यात्रा वापस मनिका देवी मंडप पहुंचा। वहीं जानकारी देते हुए पूजा समिति के सुरेंद्र पासवान और ग्राम प्रधान रजत राज ने कहा कि 22 तारीख को नगर भ्रमण और 23 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा, भंडारा और प्रवचन का कार्यक्रम है। वही नव युवक संघ ने सभी अतिथियों को चुनरी देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, पूर्व मुखिया संजय सिंह, कांग्रेस युवा जिला सचिव मिथिलेश पासवान, कांग्रेस जिला सचिव तस्लीम अंसारी, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष अरुण सिंह, कांग्रेस मनिका विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, कांग्रेस प्रखंड सचिव गुलाम हुसैन, कांग्रेस मीडिया प्रभारी सरयू यादव, एव नवयुवक संघ के सदस्य शामिल थे।

Loading

मनिका:अष्टभुजी मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों की उमड़ी भीड़।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports