Views: 47
0 0
संयुक्त किसान मोर्चा का अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

संयुक्त किसान मोर्चा का अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस

कोटालपोखर/श्रीकुंड शुक्रवार को अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों एवं मजदूरों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ साहिबगंज जिला अंतर्गत श्रीकुंड बाजार में रैली एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं…

संयुक्त किसान मोर्चा का अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस
Read Time:1 Minute, 45 Second
संयुक्त किसान मोर्चा का अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस

कोटालपोखर/श्रीकुंड शुक्रवार को अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों एवं मजदूरों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ साहिबगंज जिला अंतर्गत श्रीकुंड बाजार में रैली एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बीज विधेयक–2025, बिजली संशोधन विधेयक–2025, विकसित भारत जी राम जी अधिनियम–2025 एवं चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को किसान-मजदूर विरोधी बताया। साथ ही किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी तथा भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम (एलएआरआर)–2013 को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की गई।

इस अवसर पर झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य सदस्य असगर आलम, भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के राज्य सदस्य सारीफुल इस्लाम, लोकल कमिटी सचिव कैफुल इस्लाम सहित कफिल अहमद, मिलन शेख, नीमचंद तुरी, अकबर अली, मंटू प्रामाणिक, आलम शेख, स्वप्न सहा समेत दर्जनों किसान-मजदूर साथी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports