स्थानीय समाचार

चाऊमीन दुकानदार पर गोलीकांड का खुलासा, पत्नी समेत चार गिरफ्तार

Views: 96
0 0
Read Time:3 Minute, 44 Second
चाऊमीन दुकानदार पर गोलीकांड का खुलासा, पत्नी समेत चार गिरफ्तार

सिल्ली (रांची)।
सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतराहातु में चाऊमीन दुकानदार हराधन महतो को गोली मारने की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में घायल की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 जनवरी 2026 को ग्राम पतराहातु स्थित चाऊमीन दुकान में घुसकर दो अज्ञात अपराधियों ने दुकानदार हराधन महतो को गोली मार दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से कारेयाडीह की ओर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

घायल हराधन महतो के बयान देने में असमर्थ होने के कारण उनकी पत्नी गंगा देवी के फर्दबयान के आधार पर सिल्ली थाना कांड संख्या-02/26 दिनांक 09/01/26, धारा 118(2)/109(1)/3(5) बीएनएस एवं 26/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी और कंचन महतो (25 वर्ष) के बीच पिछले लगभग पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पूछताछ के दौरान कंचन महतो ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने तमाड़ थाना क्षेत्र के सुनील चन्द्र महतो एवं तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू के साथ मिलकर हराधन महतो की हत्या के लिए चार लाख रुपये में सौदा तय किया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले भी रेकी कर हत्या का प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के दिन घायल की पत्नी गंगा देवी ने ही हराधन महतो की लोकेशन की जानकारी अन्य आरोपियों को दी थी। आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

गिरफ्तार आरोपी :

  1. गंगा देवी (33 वर्ष), पति – हराधन महतो, ग्राम पतराहातु, थाना सिल्ली
  2. कंचन महतो (25 वर्ष), पिता – अमर महतो, ग्राम पतराहातु, थाना सिल्ली
  3. सुनील चन्द्र महतो (31 वर्ष), पिता – गोन्दल महतो, थाना तमाड़
  4. तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू (25 वर्ष), पिता – स्व. विक्रम महतो, थाना तमाड़

बरामद सामग्री :

  • देशी कट्टा – 01
  • जिंदा कारतूस – 01

पुलिस टीम में सिल्ली थाना के कई पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे, जिन्होंने मामले के उद्भेदन में अहम भूमिका निभाई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button