स्थानीय समाचार

पलामू में हाथियों का आतंक, रबदा पंचायत के कई गांवों में फसलें बर्बाद

Views: 51
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second
पलामू में हाथियों का आतंक, रबदा पंचायत के कई गांवों में फसलें बर्बाद

संवाददाता विक्रम यादव

रबदा /पलामू:- पलामू किला और बेतला नेशनल पार्क की ओर से औरंगा नदी को पार कर दो जंगली हाथी प्रखंड क्षेत्र के रबदा पंचायत के सलैया, चेतमा एवं तुंबागड़ा गांव में घुस आए। हाथियों के गांव में प्रवेश करने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीण पूरी रात भयभीत रहे और समूह बनाकर हाथियों को खदेड़ने का प्रयास करते रहे।हाथियों की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। हालांकि हाथी देर रात तक गांव और खेतों के आसपास विचरण करते रहे, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों ने कई किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों द्वारा गेहूं, राई, आलू, मसूर सहित अन्य दलहन फसलों को रौंदकर नष्ट कर दिया गया है। किसानों के अनुसार इस घटना से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिससे वे काफी चिंतित हैं।ग्रामीणों के अनुसार, इससे एक दिन पूर्व भी इन्हीं दो हाथियों को मनिका प्रखंड क्षेत्र के रांकीकला गांव और आसपास के इलाकों में देखा गया था।

इससे यह आशंका जताई जा रही है कि हाथी लगातार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात के समय अकेले खेतों की ओर न जाने तथा हाथियों को स्वयं खदेड़ने का प्रयास न करने की अपील की गई है। साथ ही, फसल क्षति के आकलन की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात भी कही गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button