लातेहार।जिला मुख्यालय के बाजारटांड स्थित शिव शनि देव मंदिर का षष्ठम वार्षिकोत्सव 9 जनवरी से विधिवत मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर समिति के सदस्य मुरली अग्रवाल एवं कृष्ण प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिकोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं 10 जनवरी को शनि देव का विशेष अभिषेक, हवन-पूजन एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति ने लातेहारवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। साथ ही वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन हेतु तन, मन एवं धन से सहयोग करने का आग्रह किया गया है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से भंडारे के दिन मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की भी अपील की है।