Views: 150
0 0
गोमिया:नववर्ष को लेकर प्रशासन सतर्क, पिकनिक स्थलों पर...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गोमिया:नववर्ष को लेकर प्रशासन सतर्क, पिकनिक स्थलों पर रहेगी कड़ी निगरानी

गोमिया। अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बोकारो उपायुक्त द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जिले के सभी पिकनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों पर अंकुश…

गोमिया:नववर्ष को लेकर प्रशासन सतर्क, पिकनिक स्थलों पर रहेगी कड़ी निगरानी
Read Time:2 Minute, 4 Second
गोमिया:नववर्ष को लेकर प्रशासन सतर्क, पिकनिक स्थलों पर रहेगी कड़ी निगरानी

गोमिया। अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बोकारो उपायुक्त द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जिले के सभी पिकनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि नववर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यटक पिकनिक स्थलों पर पहुंचते हैं, ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों एवं हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पिकनिक स्थलों पर एल्कोमीटर से जांच की जाएगी और नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि पिकनिक के दौरान संयम बरतें, किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें, ताकि स्वयं, परिवार एवं अन्य लोगों की सुरक्षा बनी रहे। विशेष रूप से पेट्रोलिंग व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports