संवाददाता : अनुज तिवारी,
Palamu:-सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लहलहे पंचायत में कड़ाके की ठंड को देखते हुए पंचायत भवन परिसर में गरीब, असहाय एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत की मुखिया पूनम यादव ने किया।
भीषण ठंड के इस दौर में समाज के सबसे कमजोर वर्ग—बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों—को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से आयोजित यह कंबल वितरण कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत मुखिया पूनम यादव ने कहा कि पंचायत का दायित्व है कि वह संकट की घड़ी में अपने नागरिकों के साथ खड़ी रहे। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी जरूरतमंदों के लिए इसी तरह के जनहितकारी कार्य किए जाते रहेंगे।
कंबल वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी संजय यादव, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य रविंद्र तिवारी उर्फ गांधी जी, वार्ड सदस्य अविनाश तिवारी एवं उपमुखिया पच्चू साव की भी सक्रिय सहभागिता रही।
यह कंबल वितरण जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ एवं जरूरतमंदों की पहचान के आधार पर किया गया, जिससे वास्तविक लाभार्थियों तक सहायता पहुंच सके।