Views: 108
0 0
पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने निजी मद से बांटे...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने निजी मद से बांटे कंबल,जरूरतमंदों को मिली राहत

गोमिया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने सोमवार को गोमिया प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र पंचमो पहुंचकर जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच अपने निजी मद से कंबल का वितरण किया। इस दौरान सुदूरवर्ती गांवों के गरीब और असहाय लोगों को ठंड से राहत मिली। कंबल पाकर ग्रामीणों ने पूर्व…

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने निजी मद से बांटे कंबल,जरूरतमंदों को मिली राहत
Read Time:2 Minute, 8 Second
पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने निजी मद से बांटे कंबल,जरूरतमंदों को मिली राहत

गोमिया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने सोमवार को गोमिया प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र पंचमो पहुंचकर जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच अपने निजी मद से कंबल का वितरण किया। इस दौरान सुदूरवर्ती गांवों के गरीब और असहाय लोगों को ठंड से राहत मिली।

कंबल पाकर ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री श्री सिंह के प्रति आभार जताते हुए उन्हें “गरीबों का मसीहा” बताया। ग्रामीणों ने कहा कि श्री सिंह वर्ष 1985 से राजनीति में सक्रिय हैं और उन्होंने हमेशा गरीबों व वंचितों की सेवा को अपना धर्म और कर्म माना है। सत्ता में हों या सत्ता से बाहर, उन्होंने निरंतर जनसेवा को प्राथमिकता दी है।

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने निजी मद से बांटे कंबल,जरूरतमंदों को मिली राहत

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि “गरीब, असहाय और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा ही सच्ची राजनीति, सच्ची पूजा और सच्ची सेवा है।” उन्होंने आगे कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ा रहना ही उनके जीवन का उद्देश्य रहा है।

कार्यक्रम में बल्कु रविदास, अशोक सिंह, राजेंद्र कुमार महतो, बिरजू रविदास, अशोक राम, रेवालाल महतो, जगरनाथ करमाली, विनोद अगरिया, लालदेव महतो, दिनेश सिंह, सोमर अगरिया, वार्ड सदस्य जगदीश महतो, चलियाटांड बबलू राम, भावी जिला परिषद सदस्य राजकुमार यादव, बासुदेव यादव, पंकज राम, धर्मेंद्र भंडारी, जगदीश सिंह, जगदीश भूइयां, बुधन महतो, चमन महतो, टेकोचंद महतो और सुंदर सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports