अनूप कुमार गुप्ता,
गढ़वा। जिले के रंका थाना परिसर में थाना क्षेत्र में अपराध एवं चोरी की संभावित घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रंका पु0अ0नि0 रवि कुमार केशरी ने की। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यवसायी संघ के पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग तथा दुकानदार उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र के चौक-चौराहों, गलियों एवं दुकानों के बाहर पर्याप्त लाइट लगाने तथा सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने का अनुरोध किया। साथ ही रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए नाइट वॉचमैन रखने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और शीघ्र ही अपने स्तर से लाइट, सीसीटीवी तथा निगरानी व्यवस्था लागू करने पर सहमति जताई। इस दौरान सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आपसी सुझाव साझा किए गए। व्यापारियों ने नियमित गश्ती, समय पर सूचना देने तथा समन्वय बढ़ाने की बात कही। अंत में थाना प्रभारी ने सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई बैठक।