Views: 90
0 0
गीता जयंती पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ बरहड़वा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गीता जयंती पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ बरहड़वा

बरहड़वा।नगर पंचायत क्षेत्र में गीता जयंती के पावन अवसर पर कृष्ण भक्तों द्वारा भव्य नगर भ्रमण एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। श्रद्धालु “हरे राम हरे कृष्ण” के जयघोष के साथ नगर भ्रमण में शामिल हुए और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।…

गीता जयंती पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ बरहड़वा
Read Time:3 Minute, 8 Second
गीता जयंती पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ बरहड़वा

बरहड़वा।नगर पंचायत क्षेत्र में गीता जयंती के पावन अवसर पर कृष्ण भक्तों द्वारा भव्य नगर भ्रमण एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। श्रद्धालु “हरे राम हरे कृष्ण” के जयघोष के साथ नगर भ्रमण में शामिल हुए और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

नगर भ्रमण की शुरुआत काली तल्ला स्थित राधा माधव मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात शोभायात्रा हाटपाड़ा रोड, थाना रोड, हाई स्कूल रोड, सब्जी मंडी रोड, स्टेशन चौक रोड एवं कुशवाहा टोला रोड होते हुए आरबी प्लेस पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मार्ग भर श्रद्धालु भक्ति गीतों, शंखनाद और कीर्तन के साथ झूमते नजर आए।

नगर भ्रमण के उपरांत आरबी प्लेस में दोपहर 1 बजे से भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गीता श्लोक पाठ के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया। साथ ही भजन, नृत्य और हरिनाम संकीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर आयोजित भागवत कथा में कथावाचकों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों एवं गीता के उपदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके प्रवचनों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में आयोजकों के साथ स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही।

गीता जयंती के इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज में नैतिकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश भी दिया। श्रद्धालुओं का कहना था कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य उपदेशों से जोड़ने का सशक्त माध्यम मिलता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports