मनिका प्रतिनिधि। मनिका थाना कांड संख्या 26/2022 (दिनांक 28.02.2022) में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर इश्तिहार चिपकाया। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, लातेहार के निर्देश पर शुक्रवार को की गई।
उक्त कांड धारा 25(1-B)A, 26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए के तहत मनिका थाना में दर्ज है। इस मामले में अभियुक्त रविंद्र गंझु, पिता स्वर्गीय रामअवतार गंझु, काफी लंबे समय से फरार चल रहा है।
न्यायालय के आदेश के आलोक में चंदवा थाना के सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्त के आवास हेसला थाना क्षेत्र, चंदवा, जिला लातेहार पहुंची। पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ अभियुक्त के परिजनों के समक्ष उसके घर पर इश्तिहार चिपकाया।
इस दौरान पुलिस ने परिजनों को निर्देश दिया कि फरार अभियुक्त रविंद्र गंझु को अभिलंब लातेहार न्यायालय में प्रस्तुत कराएं, अन्यथा न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।