Views: 110
0 0
तालझारी में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट,जिम्बाब्वे के खिलाड़ी देंगे प्रशिक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

तालझारी में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट,जिम्बाब्वे के खिलाड़ी देंगे प्रशिक्षण

कोटालपोखर। गौंता फुटबॉल क्लब तालझारी की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सीएनआई चर्च मैदान में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन 27 दिसंबर को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 29 दिसंबर को खेला जाएगा। आयोजकों के अनुसार, विजेता टीम को एक लाख तीस हजार रुपये नगद, उपविजेता को…

तालझारी में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट,जिम्बाब्वे के खिलाड़ी देंगे प्रशिक्षण
Read Time:2 Minute, 24 Second
तालझारी में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट,जिम्बाब्वे के खिलाड़ी देंगे प्रशिक्षण

कोटालपोखर। गौंता फुटबॉल क्लब तालझारी की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सीएनआई चर्च मैदान में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन 27 दिसंबर को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 29 दिसंबर को खेला जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, विजेता टीम को एक लाख तीस हजार रुपये नगद, उपविजेता को एक लाख रुपये तथा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली प्रत्येक टीम को 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

टूर्नामेंट को सफल बनाने के उद्देश्य से तालझारी के स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए जिम्बाब्वे से पांच सदस्यीय विदेशी टीम तालझारी पहुंची है। यह टीम खिलाड़ियों को फुटबॉल से जुड़ी नई-नई तकनीकों, विशेषकर गेंद नियंत्रण और कैचिंग की आधुनिक तरकीबों का प्रशिक्षण दे रही है।

विदेशी टीम के कप्तान एलन लिंक्स ने बताया कि वे वर्तमान में भारत के गुजरात स्थित पारुल यूनिवर्सिटी में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं और इसी दौरान तालझारी आकर स्थानीय टीम के साथ खेल प्रदर्शन करेंगे। वहीं, प्रीतम जॉन मरांडी फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष थॉमस मरांडी ने बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट को और आकर्षक बनाने के लिए संथाली सिंगर, विदेशी खिलाड़ियों का प्रदर्शन और मेले का भी आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिम्बाब्वे के हरारे स्टेट से प्रदोन, एलन लिंक्स, थबेलो, तनतस्वा और इनोसेंट सहित पांच खिलाड़ी मैदान में खेल का प्रदर्शन करेंगे। दूर-दराज से आने वाले दर्शक रोमांचक फुटबॉल मुकाबलों के साथ-साथ मेले का भी आनंद उठा सकेंगे।

Loading

तालझारी में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट,जिम्बाब्वे के खिलाड़ी देंगे प्रशिक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

3 responses to “तालझारी में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट,जिम्बाब्वे के खिलाड़ी देंगे प्रशिक्षण”

  1. CharlesVam Avatar

    нажмите [url=https://bet-vodka.com/]казино водка бет vodkabet[/url]

  2. DavidBen Avatar

    этот сайт [url=https://bet-vodka.com/]казино водка бет vodkabet[/url]

  3. CharlesVam Avatar

    нажмите здесь [url=https://bet-vodka.com/]казино водка бет vodkabet[/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports