Views: 85
0 0
नगर उंटारी ज्वेलरी लूट व गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नगर उंटारी ज्वेलरी लूट व गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में 29 नवंबर 2025 को घटित राधा कृष्ण ज्वेलर्स लूट एवं गोलीकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज घटना में ज्वेलरी व्यवसायी को दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान अज्ञात तीन अपराधकर्मियों ने गोली मारकर गंभीर रूप…

नगर उंटारी ज्वेलरी लूट व गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Read Time:5 Minute, 55 Second
नगर उंटारी ज्वेलरी लूट व गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में 29 नवंबर 2025 को घटित राधा कृष्ण ज्वेलर्स लूट एवं गोलीकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज घटना में ज्वेलरी व्यवसायी को दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान अज्ञात तीन अपराधकर्मियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था तथा लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था और आमजन में पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देश पर तत्काल विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। इस SIT का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर द्वारा किया गया। साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), गढ़वा को कांड के सफल उद्भेदन, अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान एवं गिरफ्तारी में आवश्यक सहयोग देने हेतु निर्देशित किया गया।

गठित जांच टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान (Technical Intelligence) एवं मानवीय सूचना तंत्र (Human Intelligence) के आधार पर मामले की गहन छानबीन शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारियों का विश्लेषण किया गया। इसी क्रम में सोनू कुमार की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

नगर उंटारी ज्वेलरी लूट व गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पूछताछ के दौरान सोनू कुमार ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने दो अन्य सहयोगियों—राजकुमार उर्फ गोलू एवं रौशन कुमार—के नामों का खुलासा किया। उसके बयान के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों ने भी इस अपराध में अपनी-अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इस कांड में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल रौशन कुमार के घर से बरामद की। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार, जिसे आरोपियों द्वारा महादेइया जेल के पास छिपाकर रखा गया था, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया। लूट के दौरान छीना गया ज्वेलरी व्यवसायी का बैग एवं चाभी, जिसे अपराधियों ने रेणुकूट की ओर भागने के क्रम में फेंक दिया था, उसे भी आरोपियों की निशानदेही पर जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में नगर उंटारी थाना कांड संख्या 184/2025 के अंतर्गत समूचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा कांड से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच जारी है।

इस घटना के उद्भेदन में श्री सत्येंद्र नारायण सिंह(अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर), श्री नीरज कुमार(अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा), सुश्री यशोधरा(पुलिस उपाधीक्षक, मु0, गढ़वा), श्री चिरंजीवी मंडल(परि0 पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा), श्री जितेंद्र कुमार आजाद(पु0नि0 नगर उंटारी), श्री उपेन्द्र कुमार(थाना प्रभारी, नगर ऊंटारी), श्री रजनी रंजन(थाना प्रभारी, भवनाथपुर), श्री आकाश कुमार(थाना प्रभारी, रमना), श्री राहुल कुमार सिंह(थाना प्रभारी, विशुनपुरा), श्री अनिमेष शांतिकारी(थाना प्रभारी, डंडई), श्री विष्णुकांत(थाना प्रभारी, मेराल), श्री गुलशन कुमार गौतम(थाना प्रभारी, खरौंधी), श्री अरुण कुमार रवानी(थाना प्रभारी, केतार), श्री जनार्दन राउत(थाना प्रभारी, धुरकी), श्री अमित प्रशांत(पु0अ0नि0, गढ़वा थाना), श्री अमित प्रशांत(पु0अ0नि0 नगर उंटारी थाना), तकनीकी शाखा गढ़वा सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक, गढ़वा ने पूरी टीम की तत्परता, समन्वय एवं पेशेवर कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Loading

नगर उंटारी ज्वेलरी लूट व गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports