सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने किया टीवीएस शोरूम का शैक्षणिक भ्रमण,आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू

सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने किया टीवीएस शोरूम का शैक्षणिक भ्रमण,आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू
Views: 125
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second
सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने किया टीवीएस शोरूम का शैक्षणिक भ्रमण,आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू

लातेहार। स्थानीय धर्मपुर पथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा दशम के भैयाओं ने शनिवार को एक विशेष शैक्षणिक गतिविधि के तहत स्थानीय टीवीएस (TVS) शोरूम का वाणिज्यिक दर्शन किया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यालय के आचार्य रितेश रंजन गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने शोरूम में उपलब्ध विभिन्न आधुनिक बाइकों एवं नवीनतम तकनीक से युक्त इलेक्ट्रॉनिक स्कूटरों का बारीकी से अवलोकन किया। शोरूम के तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इंजन की कार्यप्रणाली, फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम तथा विशेष रूप से ई-स्कूटर (EV) की बैटरी मैनेजमेंट प्रणाली और मोटर संचालन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने तकनीक से जुड़े कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में समाधान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। इस प्रकार के व्यावहारिक शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें वैज्ञानिक सोच का विकास होता है। तकनीकी और वाणिज्यिक संस्थानों के प्रत्यक्ष दर्शन से छात्र भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार होते हैं।

वहीं आचार्य रितेश रंजन गुप्ता ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करना है, ताकि वे आधुनिक युग की तकनीकी प्रगति को समझ सकें और उससे जुड़ सकें। इस शैक्षणिक भ्रमण को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment