गुमला जिला जल सहिया संघ के द्वारा पेयजल आपूर्ति विभाग वा गुमला उप विकास आयुक्त से मुलाकात कर कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में रात को हुई सड़क दुघर्टना में दो जल सहिया की मौत मामले को लेकर मृतकों को उचित मुआवजा देने की मांग किया गया है। जिस पर तत्काल पहल करते हुए उप विकास आयुक्त वा गुमला पेयजल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि मृतकों के परिजनों को एक सापताह के अंदर सारी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मौके पर मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन खान भी जल सहिया की मौत पर अपना चिंता जाहिर किया तथा जल सहियाओं की हर समस्या को दूर करने की मांग किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चैतु उरावं भी मामले को सुन कर जल सहियाओं से मुलाकात कर समस्या सुने और मृतक के परिजनों को जिला प्रशासन वा झारखंड सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग किया है मृतकों में दो जल सहिया की मौत हुई है जिनके छोटे छोटे बच्चे हैं उनके परवरिश में सहयोग करने की मांग किया है। मृतकों में 1- दुर्गावति देबी गांव सोकरा हाथु,मंजू देबी गांव बरडीह कि है।तथा एक अन्य मजदूर रितेश मूंडा की मौत हुई है।।तथा घायलों का इलाज बेहतर से कराने की मांग किया गया है।सभी मांगों को जिला प्रशासन ने पुरा करने का आश्वासन दिया है।