बरहड़वा:बीस सूत्री कार्यालय में जनता दरबार, समस्याओं का मौके पर समाधान

बरहड़वा:बीस सूत्री कार्यालय में जनता दरबार, समस्याओं का मौके पर समाधान
Views: 82
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second
बरहड़वा:बीस सूत्री कार्यालय में जनता दरबार, समस्याओं का मौके पर समाधान

बरहड़वा:प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस के बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास की पहल पर आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे।

जन-सुनवाई के दौरान लोगों ने बिजली कटौती, स्वच्छ पेयजल की कमी, जर्जर सड़कों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में आ रही दिक्कतों से संबंधित समस्याएं रखीं। जनता दरबार में उपस्थित अधिकारियों ने कई मामलों में त्वरित समाधान किया, वहीं शेष मामलों को शीघ्र निपटाने का आश्वासन दिया गया।

अशोक कुमार दास ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से अब किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। हर समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment