पिलचु हाड़ाम–पिलचु बूढ़ी मेला में उमड़ी भीड़, फुटबॉल फाइनल में बीर बाहा टीम विजयी

पिलचु हाड़ाम–पिलचु बूढ़ी मेला में उमड़ी भीड़, फुटबॉल फाइनल में बीर बाहा टीम विजयी
Views: 79
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
पिलचु हाड़ाम–पिलचु बूढ़ी मेला में उमड़ी भीड़, फुटबॉल फाइनल में बीर बाहा टीम विजयी

कोटालपोखर। प्रखंड के बड़ा रांगा में आयोजित पिलचु हाड़ाम–पिलचु बूढ़ी तीन दिवसीय मेला का समापन रविवार को भव्य रूप से हुआ। मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

शनिवार की देर शाम संताली आर्केस्ट्रा नाइट धमाका का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं रविवार को दिन में भी संताली आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। ठंड के बावजूद दर्शक खुले आसमान के नीचे देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। आर्केस्ट्रा की कवरेज के लिए 25 से अधिक यूट्यूबर्स मौके पर मौजूद रहे।

इसी क्रम में पिलचु हाड़ाम–पिलचु बूढ़ी मेला के अवसर पर कुसुमपोखर मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। फाइनल मुकाबला बीर बाहा केशरो और एफसी छोटा रांगा के बीच हुआ, जिसमें बीर बाहा केशरो टीम ने जीत दर्ज की

विजेता टीम बीर बाहा केशरो को अतिथियों के हाथों 1 लाख 20 हजार रुपये, जबकि उपविजेता टीम एफसी छोटा रांगा को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

मौके पर गुरु हेम्ब्रम, सिदो-कान्हु मुर्मू वंशज परिवार के रूपचांद मुर्मू, मछुआ हेम्ब्रम, बाबुराम हांसदा उपस्थित थे। खेल संचालन में अध्यक्ष सफल किस्कू, नाईकी किस्कू, सिंटु हांसदा, फुदन हांसदा, जीतू मुर्मू सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment