झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 में दिव्य रत्न को मिला प्रथम पुरस्कार

झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 में दिव्य रत्न को मिला प्रथम पुरस्कार
Views: 125
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second
झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 में दिव्य रत्न को मिला प्रथम पुरस्कार

जमशेदपुर :शहर के पत्रकार डॉ राजेश कुमार लाल दास की पुत्री दिव्य रत्न झारखंड ई शिक्षा महोत्सव 2025 के राज्य स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव‌ हासिल की।पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के हाथों दिव्य रत्न को स्वर्ण पदक, एक स्मार्ट वॉच एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


उधर पूर्वी सिंहभूम शिक्षा विभाग कार्यालय में भी प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान आने पर दिव्य रत्न को एक रजत पदक, एक स्कूल बैग एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
दिव्य रत्न सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, साकची में 11वीं कक्षा की छात्रा है।


दिव्य रत्न के पिता राजेश लाल दास ने बताया कि झारखंड ई – शिक्षा महोत्सव 2025 के राज्य स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप का रिजल्ट आना अभी बाकी है। जबकि स्कूल स्तर पर भी प्रथम आने के एवज में कांस्य पदक, प्रमाण पत्र आदि मिलना बाकी है।

गौरतलब हो कि दिव्य रत्न बहुआयामी प्रतिभा की धनी हैं।
सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस की प्रिंसिपल मंजू सिन्हा ने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि “दिव्य रत्न” को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान मिले, ऐसी आशा करते हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment