Read Time:56 Second
कोटालपोखर। शनिवार को +2 वन प्रवासी विद्यालय, भगैया में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई।
केंद्राधीक्षक अरुण नंदी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा केंद्र पर कुल 263 छात्र-छात्राओं की सूची थी, जिनमें से 203 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। उपस्थित परीक्षार्थियों में 93 बालक एवं 110 बालिकाएं शामिल थीं।
परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद एवं शशि शेखर मौके पर उपस्थित थे।