Read Time:46 Second
बोरियो।
उपायुक्त के निर्देश के आलोक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान स्कूल परिसर के भीतर और बाहर फैली गंदगी की सफाई की गई तथा कचरे को एकत्र कर नष्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार यूएमएस नया टोला सोसो टोला, चालधोवा, शहरपुर, जेटके कुम्हारजोड़ी, जीतपुर सहित कई विद्यालयों में स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया।