Views: 90
0 0
एमडीए–आईडीए 2025 अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

एमडीए–आईडीए 2025 अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीएचसी बरहरवा सम्मानित

बरहड़वा। रांची स्थित रैन ड्यू होटल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन एमडीए–आईडीए 2025 अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीएचसी बरहरवा को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक आईएएस शशि प्रकाश झा ने सीएचसी बरहरवा के डॉ. नवल…

एमडीए–आईडीए 2025 अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीएचसी बरहरवा सम्मानित
Read Time:1 Minute, 45 Second
एमडीए–आईडीए 2025 अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीएचसी बरहरवा सम्मानित

बरहड़वा। रांची स्थित रैन ड्यू होटल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन एमडीए–आईडीए 2025 अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीएचसी बरहरवा को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक आईएएस शशि प्रकाश झा ने सीएचसी बरहरवा के डॉ. नवल किशोर, बीपीएम संजय कुमार सिंह और एमटीएस अजय कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जिला वीडीए कार्यालय साहिबगंज और सीएचसी बरहरवा के अन्य प्रतिनिधियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सम्मान मिलने पर बीपीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि परियोजना निदेशक के हाथों प्रशस्ति पत्र मिलना पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। इससे सभी कर्मियों को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि आगामी एमडीए–आईडीए अभियान 10 से 25 फरवरी 2026 के बीच संचालित किया जाएगा। इस दौरान दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन हेतु हाइरमैेक्टिव, अलबेंडाजोल और डीईसी की दवा खिलाई जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports