पीएम श्री मध्य विद्यालय नयाबाजार,राजमहल में बीईईओ की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी आयोजित

पीएम श्री मध्य विद्यालय नयाबाजार,राजमहल में बीईईओ की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी आयोजित
Views: 110
0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second
पीएम श्री मध्य विद्यालय नयाबाजार,राजमहल में बीईईओ की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी आयोजित

कोटालपोखर।
पीएम श्री मध्य विद्यालय नयाबाजार, राजमहल में गुरुवार को बीईईओ रोबिन चंद्र मंडल की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में गुणवत्तापूर्ण सुधार, सुचारू संचालन और मजबूत व्यवस्था विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बीईईओ ने प्रखंड के कई विद्यालयों में छात्रों की कम उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन से संबंधित व्यवस्थाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापक सह सचिवों को निर्देश दिया कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि विद्यालय में नामांकन के अनुरूप उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में निम्न बिंदुओं की समीक्षा की गई—

  • EVV में शिक्षक व छात्र उपस्थिति अद्यतन
  • छात्रों के आधार एवं बैंक खाता विवरण से संबंधित प्रतिवेदन
  • एसडीपी के प्रपत्र एवं लिंकिंग
  • यू-डाइस एंट्री और ड्रॉप बॉक्स में डाले गए विद्यार्थियों का सत्यापन
  • अभिभावक-शिक्षक बैठक
  • साइकिल वितरण की प्रगति
पीएम श्री मध्य विद्यालय नयाबाजार,राजमहल में बीईईओ की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी आयोजित

इन सभी विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मौके पर बीपीओ कुणाल किशोर, अशोक कुमार भगत, सीआरपी संजय सिंह, मो. कौशर, श्रवण यादव, बीआरपी मजहरुल हक, आशुतोष कुमार, दिलीप कुमार, निर्मला मरांडी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment