Views: 91
0 0
शिक्षा विभाग बीपीओ ने मैट्रिक में शत-प्रतिशत परिणाम को...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

शिक्षा विभाग बीपीओ ने मैट्रिक में शत-प्रतिशत परिणाम को लेकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय,घाघरा का किया निरीक्षण

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार, घाघरा (गुमला) उपायुक्त के निर्देश के आलोक में मैट्रिक व इंटर बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा विभाग के बीपीओ ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, घाघरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीपीओ ने छात्राओं की पढ़ाई की स्थिति, उपस्थिति, परीक्षा तैयारी तथा विषयवार प्रगति का…

शिक्षा विभाग बीपीओ ने मैट्रिक में शत-प्रतिशत परिणाम को लेकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय,घाघरा का किया निरीक्षण
Read Time:2 Minute, 6 Second
शिक्षा विभाग बीपीओ ने मैट्रिक में शत-प्रतिशत परिणाम को लेकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय,घाघरा का किया निरीक्षण

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार, घाघरा (गुमला)

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में मैट्रिक व इंटर बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा विभाग के बीपीओ ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, घाघरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीपीओ ने छात्राओं की पढ़ाई की स्थिति, उपस्थिति, परीक्षा तैयारी तथा विषयवार प्रगति का बारीकी से मूल्यांकन किया।

बीपीओ ने मॉडल प्रश्नपत्रों के आधार पर छात्राओं की वर्तमान तैयारी को परखा और बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए प्रभावी रणनीतियाँ बताईं। उन्होंने छात्राओं को परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन, उत्तर-लेखन कौशल, नियमित पुनरावृत्ति और फोकस बनाए रखने जैसी उपयोगी टिप्स भी दीं।

इसके साथ ही शिक्षिकाओं को निर्देश दिया गया कि कमजोर छात्राओं पर विशेष ध्यान दें तथा नियमित टेस्ट के माध्यम से उनकी प्रगति सुनिश्चित करें। विद्यालय प्रशासन को अध्ययन सामग्री की उपलब्धता, लाइब्रेरी के बेहतर उपयोग और अतिरिक्त कक्षाओं को और सुदृढ़ करने की सलाह दी गई।

निरीक्षण के दौरान बीपीओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जिले के सभी विद्यालय आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर एक मिसाल पेश करें।
मौके पर वार्डन सहित विद्यालय के कई शिक्षक मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports