
बरहरवा।राजमहल प्रखंड कार्यालय के सभागार में पेयजल व स्वच्छता समिति की बैठक आज सोमवार को बीडीओ नागेश्वर साव ने की। बैठक में बीडीओ ने प्रखंड की जल साहिया को पानी से सम्बंधित जितने भी स्रोत हैं, सभी का सर्वे कर रिपोर्ट पिछले मासिक बैठक के पूर्व जमा करने का निर्देश दिया। साथ- साथ सारे आबुआ आवास में शौचालय निर्माण हेतु लाभुक को जागरूक करने को कहा। इसके अलावे बीडीओ ने ग्राम जल व स्वच्छता समिति की बैठक कर जन प्रतिनिधियों के सहयोग से घरों में नल से जल कनेक्शन लेने वाले से सेवा शुल्क निर्धारित कर लेने का निर्देश दिया गया। जल की जांच हेतु 80 जल साहियाओं को एफटीके किट का वितरण किया गया। इस मौके पर पेयजल व स्वच्छता विभाग के जेइ कुणाल कंचन, एसबीएम के प्रखंड समन्वयक वसीम अहमद, जल साहिया प्रणेता हॉसदा, साविता देवी, किरण देवी, पोलीना टुडू , सुनिता सोरेन आदि थे।
![]()
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,













