Views: 114
0 0
लातेहार: मतदाता सूची पुनरीक्षण और बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लातेहार: मतदाता सूची पुनरीक्षण और बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति पर जिला स्तरीय बैठक

लातेहार, 05 दिसंबर 2025: जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी–सह–सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची से प्राप्त निर्देशों के आलोक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से…

लातेहार: मतदाता सूची पुनरीक्षण और बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति पर जिला स्तरीय बैठक
Read Time:2 Minute, 9 Second
लातेहार: मतदाता सूची पुनरीक्षण और बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति पर जिला स्तरीय बैठक

लातेहार, 05 दिसंबर 2025: जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी–सह–सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची से प्राप्त निर्देशों के आलोक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सभी प्रतिनिधियों को बताया गया कि निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली, द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने की अपेक्षा की गई है, ताकि मतदाता सूची में किए जा रहे दावों और आपत्तियों की जानकारी सुनिश्चित की जा सके।

लातेहार: मतदाता सूची पुनरीक्षण और बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति पर जिला स्तरीय बैठक

उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने सभी जिलाध्यक्ष/सचिवों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शीघ्रातिशीघ्र BLA-1 की नियुक्ति करें और उसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिनमें कामेश्वर यादव (INC), अमलेश सिंह (BJP), अरुण दुबे (JMM), अमित पांडे (AJSU), मुंगेश्वर राम (BSP), उपेंद्र शर्मा (AAP), रामप्रवेश यादव (RJD), बबलू गिरि (RJD) तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मी शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports