गोमिया।गोमिया प्रखंड में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत में लगने वाले शिविर में काफी भीड़ उमड़ रही है। विशेष कर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के पंचायतों में लगने वाले शिविर में ग्रामीण अपनी अपनी समस्या लेकर संबंधित स्टॉल में आवेदन दे रहे हैं। पिछले 21 नवंबर से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम गोमिया प्रखंड में शुरुवात हुई है।
गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो और अंचल अधिकारी आफताब आलम एवं उनकी टीम इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई है। वे दोनों पंचायत में लगने वाले शिविर में घूम घूम कर मॉनिटरिंग कर रहे हैं, और लोगों की समस्या को ऑन द स्पॉट निराकरण कर सुनिश्चित कर रहे हैं।
इस बार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहली बार पुलिस का स्टॉल देखने को मिली है। गोमिया मध्य विद्यालय में लगे शिविर में गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार अपने अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस स्टॉल मौजूद थे।
मंगलवार को यह शिविर प्रखंड केंद्र सरकार सियारी और चतुरो चट्टी पंचायत में किया गया है।