झारखंडस्थानीय समाचार

बरहरवा में एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान, थाना प्रभारी सुमित कुमार खुद रहे मौजूद

Views: 171
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second
बरहरवा में एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान, थाना प्रभारी सुमित कुमार खुद रहे मौजूद

बरहड़वा।थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस द्वारा विशेष एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व स्वयं बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार ने किया। उनकी सतर्कता और मुस्तैदी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक स्पष्ट संदेश दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ड्रिंक एंड ड्राइव, हेलमेट नियम, वाहन कागजात, एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी।

बरहरवा प्रभाग इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी सुमित कुमार मौके पर मौजूद रहकर प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच कराते रहे। साथ ही, यात्रियों व स्थानीय लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक भी किया गया।

स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी सुमित कुमार की तत्परता और जनसुरक्षा के प्रति निरंतर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो सके।

अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता ने साफ कर दिया कि बरहरवा में कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button