स्थानीय समाचार

राज्य सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

राज्य सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

सीएचसी में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नवनिर्मित शल्य कक्ष एवं रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया

राज्य सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

गोमिया।पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोमिया में शुक्रवार को 25वें झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर रक्तदान शिविर एवं नवनिर्मित शल्य कक्ष (ऑपरेशन थिएटर) का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद का भव्य स्वागत किया गया।

इसके उपरांत उन्होंने अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवनिर्मित ऑपरेशन थिएटर को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की यह प्राथमिकता है कि लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।

राज्य सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना, उपकरणों की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का विस्तार इन सभी प्रयासों के माध्यम से सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कृत संकल्पित है। क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसी कड़ी में नवनिर्मित ऑपरेशन थिएटर स्थानीय लोगों को बेहतर उपचार और त्वरित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि कुछ लोग सरकारी अस्पतालों को सशंकित निगाह से देखते हैं, लेकिन ऐसी बात नहीं है और आज झारखंड सरकार द्वारा अस्पतालों में लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

राज्य सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को सुलभ, सुरक्षित और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। नए ऑपरेशन थिएटर के शुरू होने से जेनरल सर्जरी, सिजेरियन, गॉल ब्लाडर, पथरी सहित विभिन्न प्रकार की शल्य चिकित्सा की सुविधाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में ही मिल सकेंगी।

वहीं मंत्री ने रक्तदान शिविर में शामिल सभी दाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे श्रेष्ठ कार्य है और सरकार सदैव ऐसी जनहितकारी पहलों को प्रोत्साहित करती रहेगी।

राज्य सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

मौके पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, आइइएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ चंचला कुमारी, डा पंकज कुमार, डॉ पूनम कुमारी, डॉ अदिति सिंह, डॉ विनीता कुमारी, दिलीप सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, संतोष साव, मो असलम, मुखिया शांति देवी एवं बंटी उरांव, जिला कांग्रेस महासचिव राम किशुन रविदास, मो अशरफ अली, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह आदि शामिल थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button