Read Time:1 Minute, 10 Second
बरहेट lबरहेट थाना क्षेत्र कुसमा गांव में शनिवार देर शाम को बैटरी चोरी करते हुए दो युवकों को पकड़ा गया।जहां पंचायती में जुर्माना लगा कर छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि कुसमा गांव के स्थानीय युवक 24 वर्षीय विकास पंडित और 23 वर्षीय सन्नी दयोल पंडित को ग्रामीण बैटरी चोरी करने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे ग्राम प्रधान के यहां लाया गया।
जहां एक पेड़ पर रस्सी से बांधकर रखा गया। वहीं इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।जिसमें दोनो युवक को पीटते हुए देखा जा रहा है।
https://www.effectivegatecpm.com/zyt60ux3?key=2bd771538b0aeada8d900221ef0d36ac
वही घटना को लेकर गांव में पंचायती की गई। जहां चोरों ने चोरी की बात स्वीकार की है। इसके बाद पंचायती मे उस पर 60 हजार का जुर्माना लगाया गया है।तब दोनो युवक को छोड़ दिया गया।