Views: 194
0 0
सरकारी भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने को लेकर मनिका में बैठक, भू-मुक्ति संघर्ष समिति का गठन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सरकारी भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने को लेकर मनिका में बैठक, भू-मुक्ति संघर्ष समिति का गठन

संतोष प्रसाद की रिपोर्ट, मनिका (लातेहार), रविवार:मनिका प्रखंड मुख्यालय बलौक परिसर स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को सरकारी भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी सह कांग्रेस नेता सुरेन्द्र पासवान ने की। बैठक में उपस्थित बली प्रसाद यादव ने कहा कि कुछ बिचौलियों…

सरकारी भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने को लेकर मनिका में बैठक, भू-मुक्ति संघर्ष समिति का गठन
Read Time:3 Minute, 12 Second
सरकारी भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने को लेकर मनिका में बैठक, भू-मुक्ति संघर्ष समिति का गठन

संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका (लातेहार), रविवार:मनिका प्रखंड मुख्यालय बलौक परिसर स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को सरकारी भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी सह कांग्रेस नेता सुरेन्द्र पासवान ने की।

बैठक में उपस्थित बली प्रसाद यादव ने कहा कि कुछ बिचौलियों ने पदाधिकारियों की मिलीभगत से प्रखंड परिसर सहित सिंजो पंचायत में सरकार की कई एकड़ भूमि का गलत तरीके से बंदोबस्त करा लिया है, जबकि वे यहां के मूल रैयत भी नहीं हैं। इस भूमि को मुक्त कराने के लिए भू-मुक्ति संघर्ष समिति का गठन किया गया है।

भाजपा नेता लव कुमार दुबे ने कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप सरकार की कई एकड़ भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसमें पूर्व के कुछ पदाधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अतिक्रमित भूमि का सीमांकन कराकर उसे भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की रणनीति बनाई जाएगी।

सुरेन्द्र पासवान ने बताया कि तीन से चार नवम्बर तक ग्रामीणों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वहीं, पांच नवम्बर को जनप्रतिनिधियों द्वारा वर्तमान अंचल अधिकारी को आवेदन देकर प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप सरकारी भूमि का सीमांकन कराने की मांग की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय पर अंचल प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है, तो परिसर में धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उनका कहना था कि इस आंदोलन का एक मात्र उद्देश्य सरकार की भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराना है।

बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश सिंह, कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश पासवान, भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा, सिंजो पंचायत ग्राम प्रधान मुनेश्वर प्रसाद यादव, मनिका ग्राम प्रधान रजत कुमार, सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर प्रसाद (मंटू), दिनेश राय, बबन पासवान, बबलू प्रसाद, राजेश प्रसाद (राजू), मोहन राम समेत कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

सरकारी भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने को लेकर मनिका में बैठक, भू-मुक्ति संघर्ष समिति का गठन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports