Views: 239
0 0
पुलिस ने संगठित अपराध गिरोह के पांच अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा:कोयला व्यवसायी से रंगदारी वसूलने की कर रहे थे तैयारी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पुलिस ने संगठित अपराध गिरोह के पांच अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा:कोयला व्यवसायी से रंगदारी वसूलने की कर रहे थे तैयारी

लातेहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संगठित अपराध से जुड़े पांच अपराधियों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब ये अपराधी टोरी स्टेशन क्षेत्र में एक कोयला लोडिंग कार्य में लगे लोगों से रंगदारी वसूलने के लिए गोली चलाने की…

पुलिस ने संगठित अपराध गिरोह के पांच अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा:कोयला व्यवसायी से रंगदारी वसूलने की कर रहे थे तैयारी
Read Time:5 Minute, 3 Second
पुलिस ने संगठित अपराध गिरोह के पांच अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा:कोयला व्यवसायी से रंगदारी वसूलने की कर रहे थे तैयारी

लातेहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संगठित अपराध से जुड़े पांच अपराधियों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब ये अपराधी टोरी स्टेशन क्षेत्र में एक कोयला लोडिंग कार्य में लगे लोगों से रंगदारी वसूलने के लिए गोली चलाने की योजना बना रहे थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक, लातेहार को गुप्त सूचना मिली थी कि संगठित अपराध का सरगना राहुल सिंह, ग्राम चेटर का निवासी, अपने कुछ गुर्गों के साथ परसही डगडगी पुल के पास एकत्रित होकर हथियारबंद स्थिति में मौजूद है। वे टोरी स्टेशन पर रंजीत गुप्ता द्वारा संचालित कोयला लोडिंग कार्य में लगे कर्मियों को भयभीत कर रंगदारी वसूलने की फिराक में थे।

गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार श्री अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परसही डगडगी पुल के पास छापामारी की और पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो देशी पिस्तौल, पांच जिंदा गोलियां और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते इस प्रकार हैं:

  1. विश्वनाथ उराँव, उम्र 33 वर्ष, पिता स्वर्गीय शुकरा उराँव, निवासी – डोला सुग्दा, थाना इटकी, जिला राँची; वर्तमान पता – चौड़ी बस्ती, थाना कांके, जिला राँची।
  2. संदीप यादव, उम्र 24 वर्ष, पिता श्यामसुन्दर यादव, निवासी – सेहल, तेतरटोला, थाना घाघरा, जिला गुमला।
  3. फुलचंद खलखो, उम्र 24 वर्ष, पिता एनियस खलखो, निवासी – कोलाम्बी, थाना नगड़ी, जिला राँची।
  4. तुलसी मुण्डा, उम्र 19 वर्ष, पिता दुन्दुया मुण्डा, निवासी – पण्डरा, बहेराटोला, थाना बेड़ो, जिला राँची।
  5. तनवीर अंसारी, उम्र 22 वर्ष, पिता जाफर अंसारी, निवासी – कांठीटाँड़, थाना रातु, जिला राँची।

इन सभी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना चंदवा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि ये सभी आरोपी राहुल सिंह गिरोह से जुड़े हैं और उसके निर्देश पर अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरोह पूर्व में भी लातेहार एवं आसपास के जिलों में रंगदारी वसूलने, फायरिंग और धमकी देने जैसी घटनाओं में शामिल रहा है।

बरामद सामानों की सूची:

  1. देशी पिस्टल – 02 पीस
  2. जिंदा गोली – 05 पीस
  3. मोबाइल फोन – 05 पीस

छापामारी दल में शामिल अधिकारी एवं पुलिस बल:

अरविन्द कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार

  1. पु०नि० रणधीर कुमार, थाना प्रभारी, चन्दवा
  2. पु०अ०नि० श्रवण कुमार, चन्दवा थाना
  3. पु०अ०नि० अजीत कुमार, चन्दवा थाना
  4. स०अ०नि० भीम कुमार, चन्दवा थाना
  5. आ० 582 राहुल कुमार दूबे, साइबर सेल, लातेहार
  6. आ० 262 बिन्देश्वर राम, चन्दवा थाना
  7. आ० 466 बाबु ओम शिव कुमार, चन्दवा थाना
  8. आ० 260 पिन्टु कुमार, सैट-206, माल्हन पिकेट
  9. आ० 518 त्रिलोकी सिंह, सैट-44, चन्दवा थाना
  10. आ० 342 बसंत कुमार, सैट-47, चेटर पिकेट

पुलिस अधीक्षक ने छापामारी टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लातेहार पुलिस संगठित अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Loading

पुलिस ने संगठित अपराध गिरोह के पांच अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा:कोयला व्यवसायी से रंगदारी वसूलने की कर रहे थे तैयारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports