स्थानीय समाचार

कृषि, पशुपालन व सहकारिता योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, समय पर लाभ पहुंचाने का निर्देश

Views: 2
0 0
Read Time:4 Minute, 0 Second

कृषि, पशुपालन व सहकारिता योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, समय पर लाभ पहुंचाने का निर्देश

लातेहार। कृषि, पशुपालन, गव्य विकास और सहकारिता विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। समाहरणालय में आयोजित बैठक में विभागवार योजनाओं की भौतिक और वित्तीय उपलब्धियों की जानकारी ली गई और अधिकारियों को तय लक्ष्य के अनुसार काम पूरा करने का निर्देश दिया गया।

कृषि विभाग की समीक्षा में वर्षापात, बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना 2026-27, कृषक प्रशिक्षण, फसल उत्पादन, केंद्र प्रायोजित योजनाओं तथा मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता कार्यक्रम की स्थिति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, झारखंड राज्य मिलेट्स मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचना चाहिए और किसी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने वाले एक वैज्ञानिक के प्रति उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित वैज्ञानिक से स्पष्टीकरण मांगने के लिए शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों को पशु उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा। उन्होंने पशुओं के नियमित टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान की गति बढ़ाने के साथ पशुपालकों को योजनाओं और पशुपालन से जुड़ी सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया।

सहकारिता विभाग की समीक्षा में निर्माणाधीन गोदाम, लैम्प्स में बने गोदाम, पंजीकृत समितियों तथा सौर और विद्युत ऊर्जा से संचालित कोल्ड रूम की स्थिति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचे। इसके लिए अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ काम करने को कहा गया।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुषमा प्रधिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरि कृष्ण, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button