Views: 389
0 0
ट्रैक्टर और टेंपो की सीधी भिड़ंत में आधा दर्जन से अधिक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

ट्रैक्टर और टेंपो की सीधी भिड़ंत में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल,चार को गुमला रेफर

रिपोर्ट – प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला), घाघरा थाना क्षेत्र के इटकीरी चौक के पास गुरुवार शाम ट्रैक्टर और टेंपो की सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के…

ट्रैक्टर और टेंपो की सीधी भिड़ंत में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल,चार को गुमला रेफर
Read Time:2 Minute, 12 Second
ट्रैक्टर और टेंपो की सीधी भिड़ंत में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल,चार को गुमला रेफर

रिपोर्ट – प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला),

घाघरा थाना क्षेत्र के इटकीरी चौक के पास गुरुवार शाम ट्रैक्टर और टेंपो की सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को गुमला रेफर किया गया।

घायलों में अजान महतो (पेशरार, लोहरदगा), शीला देवी, गौरी देवी, गेंदा देवी (सरांगो ग्राम), रोहित बैठा और धर्मदेव उरांव (जिलिंगसिरा) शामिल हैं। चिकित्सकों ने अजान महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रांची रेफर किया।

घटना की जानकारी मिलने पर झामूमो के केंद्रीय सदस्य अशोक उरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने गुमला प्रशासन से संपर्क कर बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की बात कही।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। बताया गया कि टेंपो सवार सभी लोग घाघरा से सरांगो गांव जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत हो गई।

इस दुर्घटना में एक स्कूटी सवार भी घायल हुआ जो टेंपो से टकरा गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इटकीरी गांव के पास ब्रेकर नहीं होने के कारण इस इलाके में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 7 दिनों के अंदर स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

One response to “ट्रैक्टर और टेंपो की सीधी भिड़ंत में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल,चार को गुमला रेफर”

  1. DavidBen Avatar

    узнать больше [url=https://bet-vodka.com/]vodkabet[/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor