बिशुनपुरा: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, प्रशासन सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी निगरानी जारी

बिशुनपुरा: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, प्रशासन सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी निगरानी जारी
Views: 253
0 0
Read Time:3 Minute, 21 Second
बिशुनपुरा: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, प्रशासन सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी निगरानी जारी

बिशुनपुरा (गढ़वा): दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में रविवार को एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह फ्लैग मार्च विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च बिशुनपुरा थाना से आरंभ होकर पतिहारी, हुरही, पिपरीकला बाजार, कमता, गांधी चौक, चक चक मोड़ टेंपू स्टैंड, नई बाजार, ग्रामीण बैंक मोड़, ब्लॉक मोड़ होते हुए वापस थाना परिसर पहुंच कर समाप्त हुआ।


मार्च में सशस्त्र पुलिस बल के जवान कतारबद्ध होकर चल रहे थे, जिससे असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया जा सके। इस दौरान आमजन से अपील की गई कि वे पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से दूर रहें।

एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके लिए जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती की गई है और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी लोग मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहारों का आनंद लें।

फ्लैग मार्च में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह, श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार समेत अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

Loading

बिशुनपुरा: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, प्रशासन सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी निगरानी जारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment