नाबार्ड द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण शिविर का आयोजन

नाबार्ड द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण शिविर का आयोजन
Views: 200
1 0
Read Time:1 Minute, 36 Second
नाबार्ड द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण शिविर का आयोजन

सरैयाहाट (दुमका) 27 सितंबर को दुलातर पंचायत के जीवा ग्राम में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत पोषण मेला एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन चेतना विकास द्वारा नाबार्ड के सहयोग से तथा डीडीएम नाबार्ड दुमका के दिशा-निर्देश पर किया गया।

मेले का शुभारंभ दिग्घी पंचायत की मुखिया सुनीता हेंब्रम ने किया। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर एवं आंगनवाड़ी केंद्र की साफ-सफाई की गई।

पोषण मेले में विभिन्न प्रकार के देसी व मोटे अनाज की रंगोली सजाई गई तथा उनसे मिलने वाले पोषण संबंधी लाभ की जानकारी विस्तार से दी गई। साथ ही साग-सब्जी और स्थानीय अनाज के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

नाबार्ड द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण शिविर का आयोजन

इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहिया, किशोरियों, महिलाओं और ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेतना विकास के मृत्युंजय कुमार, विजय कुमार एवं रमेश मंडल के साथ-साथ जीवा ग्राम के किसानों का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment