Views: 243
0 0
करमा एवं ईद मिलाद-उल-नबी में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

करमा एवं ईद मिलाद-उल-नबी में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

लातेहार।आगामी करमा पर्व एवं ईद मिलाद-उल-नबी को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतने और…

करमा एवं ईद मिलाद-उल-नबी में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
Read Time:2 Minute, 9 Second
करमा एवं ईद मिलाद-उल-नबी में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

लातेहार।
आगामी करमा पर्व एवं ईद मिलाद-उल-नबी को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतने और त्योहार के अवसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सभी थाना प्रभारियों को गश्ती तेज करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साइबर सेल 24 घंटे सक्रिय रहेगा और सोशल मीडिया पर किसी भी अफवाह की तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक (लातेहार), बिपिन कुमार दुबे (महुआडांड़), सिविल सर्जन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports