Read Time:1 Minute, 20 Second
बरहरवा।
पंचायत समिति की मासिक बैठक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुईI बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शांति बासकी ने की।
बैठक में बीडीओ नागेश्वर साव, उप प्रमुख कैलाश प्रसाद उपस्थित थे। बैठक में सभी विभागों की समीक्षा हुई। बैठक में कृषि विभाग, मनरेगा, आवास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, 15 वाँ वित्त आयोग की संचालित योजनाओं की समीक्षा हुई।
प्रमुख ने लंबित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिए। बैठक में स्टेट बैंक के एलडीएम भी उपस्थित थे। एलडीएम ने बैंक की उपलिब्घ एवं योजनाओं की जानकारी दी।
मौके पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार सिंह, सीएचसी के डॉ. पंकज कुमार, शिक्षा विभाग के बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, बीपीआरओ परमानंद मंडल, जेई अजीत कुमार, एई शुभम कुमार, प्रणव कुमार आदि उपस्थित थे।