Views: 298
0 0
पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

गिरिडीह;-मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोगीटांड 7 नंबर इलाके में सोमवार रात घरेलू विवाद के कारण एक युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान कंचन देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम गोपी दास है। घटना के बाद कंचन…

पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार
Read Time:1 Minute, 48 Second
पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो

गिरिडीह;-मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोगीटांड 7 नंबर इलाके में सोमवार रात घरेलू विवाद के कारण एक युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल महिला की पहचान कंचन देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम गोपी दास है। घटना के बाद कंचन देवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, कंचन और गोपी ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण कंचन अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई थी। सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता कराया था और बांड भरवाकर घर भेजा था।

घर लौटते समय रास्ते में गोपी ने अचानक कंचन पर हमला कर दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

मौके पर मौजूद सास किरण देवी ने बताया कि वह आगे चल रही थीं, जबकि पीछे कंचन और गोपी आ रहे थे। इसी दौरान गोपी ने अचानक पत्नी पर हमला कर दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports