Skip to content

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई लोग घायल

Views: 96
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई लोग घायल
प्रतीकात्मक न्यूज़ फोटो

संवाददाता : अनुज तिवारी, सतबरवा (पलामू)

सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा पंचायत अंतर्गत ग्राम फुलवरिया में जमीन विवाद को लेकर सुरेश सिंह और लक्ष्मण सिंह के परिवारों के बीच शनिवार की संध्या करीब 4 बजे जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल, तुम्बागाड़ा भेजा गया।

सूत्रों के अनुसार, विवादित जमीन की मापी करीब दो वर्ष पहले अंचल अधिकारी, अमीन एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में की गई थी। इसके बावजूद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कब्जे का आरोप लगाते रहे।

लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि पूर्व में मापी होने और आदेश मिलने के बाद भी सुरेश सिंह का परिवार जबरन उनकी जमीन पर हल चला रहा था। विरोध करने पर झड़प हुई।
वहीं, सुरेश सिंह का कहना है कि विवादित भूमि खाता संख्या 173, प्लॉट 94, रकबा 1.60 दशमलव पर उनके परिवार का पूर्वजों से कब्जा रहा है। लेकिन हाल के वर्षों में लक्ष्मण सिंह पक्ष जबरन कब्जे की कोशिश कर रहा है।

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई लोग घायल
प्रतीकात्मक न्यूज़ फोटो

इस संबंध में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है। थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच चल रही है। साथ ही दोनों पक्षों ने अंचल अधिकारी से पुनः कागजात की जांच कर उचित निर्णय देने की मांग की है ताकि भविष्य में शांति बनी रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,