संवाददाता : अनुज तिवारी, सतबरवा (पलामू) सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा पंचायत अंतर्गत ग्राम फुलवरिया में जमीन विवाद को लेकर सुरेश सिंह और लक्ष्मण सिंह के परिवारों के बीच शनिवार की संध्या करीब 4 बजे जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल, तुम्बागाड़ा भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, विवादित जमीन की मापी करीब दो वर्ष पहले अंचल अधिकारी, अमीन एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में की गई थी। इसके बावजूद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कब्जे का…