पलामू

सिंदुरिया में बीपीएल परिवारों के बीच धोती-साड़ी एवं लूंगी का वितरण

Views: 276
0 0
Read Time:1 Minute, 34 Second
सिंदुरिया में बीपीएल परिवारों के बीच धोती-साड़ी एवं लूंगी का वितरण

संवाददाता – अनुज तिवारी,

लातेहार (सदर प्रखंड)। सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया में जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदार अमलेश्वर पांडेय ने सोना सोबरन धोती-साड़ी एवं लूंगी योजना के तहत बीपीएल परिवारों के बीच वस्त्र वितरण किया।

इस दौरान सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवार के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वितरण पाकर लाभुकों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। लाभुकों ने बताया कि सरकार की इस योजना से त्योहारी सीजन में उन्हें बड़ी राहत मिली है।

वितरण कार्यक्रम के मौके पर अमलेश्वर पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना गरीब तबके के लिए सहारा साबित हो रही है। उन्होंने लाभुकों को योजना से जुड़ी जानकारी भी दी और कहा कि “सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना” का मकसद है कि गरीब परिवार भी त्योहारों और खास मौकों पर सम्मानजनक जीवन जी सकें।

ग्रामीणों ने योजना के लिए सरकार की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को सुधारने में मददगार साबित हो रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button