Views: 86
0 0
मनिका:भटको गाँव में मुखिया संघ जिलाध्यक्ष सह भाजपा नेता...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

मनिका:भटको गाँव में मुखिया संघ जिलाध्यक्ष सह भाजपा नेता सुभाष कुमार सिंह का भव्य स्वागत

पंकज कुमार यादव, गारु/मनिका।मनिका प्रखंड के भटको गाँव में रविवार को मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष, मायापुर पंचायत के मुखिया एवं भाजपा नेता सुभाष कुमार सिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और जोरदार नारों से स्वागत…

मनिका:भटको गाँव में मुखिया संघ जिलाध्यक्ष सह भाजपा नेता सुभाष कुमार सिंह का भव्य स्वागत
Read Time:2 Minute, 30 Second
मनिका:भटको गाँव में मुखिया संघ जिलाध्यक्ष सह भाजपा नेता सुभाष कुमार सिंह का भव्य स्वागत

पंकज कुमार यादव, गारु/मनिका।
मनिका प्रखंड के भटको गाँव में रविवार को मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष, मायापुर पंचायत के मुखिया एवं भाजपा नेता सुभाष कुमार सिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और जोरदार नारों से स्वागत गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष कुमार सिंह ने खिलाड़ियों द्वारा फूल-माला पहनाए जाने के बाद फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत भटको के ग्रामीणों की ओर से आर्केस्टा का आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

अपने संबोधन में सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की एकजुटता ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे मुखिया और ग्रामीणों की समस्याओं को जिला और राज्य स्तर पर पहुँचाकर समाधान कराने का काम करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने युवाओं और खिलाड़ियों से ग्रामीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सुभाष कुमार सिंह ने हमेशा पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को जिला स्तर पर मजबूती से उठाया है और ग्रामीणों के हक़-अधिकार की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज और बुलंद होगी।

गाँव की महिलाओं और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वागत में बढ़-चढ़कर नारे लगाए। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में एकता और उत्साह का माहौल बना दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports